रात में शराब के नशे में बाइकर्स मचा रहे थे हुडदंग,

नैनीताल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा आदेश के अनुपालन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा आगामी चुनाव एवं त्योहारों के दृष्टिगत रात्रि में हुड़दंग मचाने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि के समय जगह-जगह पर लगातार चैकिंग की जा रही है।
वहीं आज काठगोदाम पुलिस ने शीशमहल काठगोदाम पर 2 बाइको के चालक शराब के नशे में हुड़दंग मचाने पर पुलिस टीम के माध्यम से पकड़कर दोनों चालकों के मेडिकल परीक्षण कराया गया व दोनों बाइकों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत में सीज कर दिया गया है। तनय कांडपाल पुत्र स्व कैलाश चंद्र निवासी- काठगोदाम वाहन मो सा0- DL3SAX1004कवींद्र गैड़ा पुत्र उमेश सिंह निवासी काठगोदाम वाहन मो0सा0-UK04X6124चालकों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *