केदारनाथ यात्रा 2025: टोकन व्यवस्था से सुगम हुए दर्शन

केदारनाथ धाम की यात्रा 2 मई से शुरू हो चुकी है, और इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने भीड़ की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोकन प्रणाली लागू की है, जिससे सभी यात्रियों को आसानी से बाबा के दर्शन हो रहे हैं.

टोकन व्यवस्था की सराहना

देहरादून से आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में रही और वे आसानी से दर्शन कर पाए. छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने भी टोकन व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी से दर्शन कर पाए.

पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर

इस बार प्रशासन ने गौरीकुंड से शुरू होने वाले पैदल मार्ग पर जगह-जगह रैन शेल्टर बनाए हैं, जिससे यात्रियों को बारिश से राहत मिल रही है. इसके अलावा केदारपुरी में श्रद्धालुओं को अब फ्री वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है.

जिला प्रशासन के प्रयास

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए देश-दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

केदारनाथ धाम में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है. यात्रा के चौथे दिन सोमवार को 26 हजार 180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *