कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया DSB परिसर के ‘हिमालय संग्रहालय’ का अवलोकन; डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी ने भेंट की कमिश्नर के बचपन की दुर्लभ फोटो

नैनीताल, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर स्थित इतिहास विभाग के ‘हिमालय संग्रहालय’ का दौरा किया। इस खास मौके पर इतिहास विभाग के डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी ने कमिश्नर साहब को उनके बचपन की एक बेहद खूबसूरत और पुरानी तस्वीर सप्रेम भेंट की, जो पूरे कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर संग्रहालय की प्रभारी प्रोफेसर सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार टम्टा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवानी रावत, डॉ. भुवन शर्मा, डॉ. पूरन सिंह अधिकारी, डॉ. हरदयाल सिंह जलाल, डॉ. वीरेंद्र पाल, भुवन पाठक समेत शोधार्थी और इतिहास विभाग के कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *